कोंडागांव
पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी केशकाल श्री अरुण कुमार नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक धनोरा भुनेश्वर नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है,

इसी तारतम्य में दिनांक 19.02.2026 को सूचना प्राप्त हुई थी की ग्राम पंचायत जामगांव मड़ई मेला में कुछ व्यक्ति खुड खुड़िया नामक जुआ खिला रहे हैं, मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी कर दबिश दी गई
जुआ खिलाने वाले तीन जुआरी जिनका नाम
1)राकेश मंडावी पिता रामा मंडावी उम्र 25 सा. खेतरपाल थाना फरस गांव जिला कोंडागांव।
2) रतू राम नाग पिता सुख देव नाग उम्र 24वर्ष सा. हाट चपई थाना धनोरा जिला कोंडागांव
3) रतन नाग पिता सुकदेव नाग उम्र 21 सा. हाट चपई थाना धनोरा जिला कोंडागांव

कोंडागांव जुआ खिलाते हुए पकड़ाए, कुछ जुआरी पुलिस पार्टी को देखकर भीड़ के आड़ में भाग गए आरोपियों से तीन छोटा प्लास्टिक बाल्टी, लकड़ी से बना गोटी, एवं 1 से 6 अंक लिखा हुआ पोस्टर एवं नगदी रकम 2000 रूपये बरामद कर आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर विधिवत् जप्ती,गिरफ्तारी कर अपराध कायम किया गया।



