Home Breaking News दिल्ली के भारत मंडपम में निफा संस्था द्वारा आयोजित 3 दिवसीय रजत जयंती स्थापना समारोह में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित हुए कोंडागांव से समाज सेवक – सुकमन नेताम

दिल्ली के भारत मंडपम में निफा संस्था द्वारा आयोजित 3 दिवसीय रजत जयंती स्थापना समारोह में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित हुए कोंडागांव से समाज सेवक – सुकमन नेताम

0
दिल्ली के भारत मंडपम में निफा संस्था द्वारा आयोजित 3 दिवसीय रजत जयंती स्थापना समारोह में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित हुए कोंडागांव से समाज सेवक – सुकमन नेताम


आनिंदलाल यादव कि रिपोर्ट

दिल्ली

दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविटीस द्वारा 21 से 24 सितंबर तक रजत जयंती स्थापना एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रीतपाल पन्नू चेयरमैन निफा, मंगल दुबे ,वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड, इंडो रसिया कल्चरल सोसायटी डायरेक्टर पराग गपा, सुवा जन सेवक इंक यूथ प्रेसिडेंट स्वामी प्रेम मूर्ति जी, मानव सेवा सैन प्रमुख डॉ. लाजपत राय चौधरी, मुख्य संरक्षक डॉ अंजू सिंह महारानी सिंगरा मोउ जोनपुर उत्तर प्रदेश, संदीप सिंह दुबई, प्रतिनिधि मॉरीशस, जापान, दुबई, इंग्लैंड, कनाडा, जिसमें कुल 700 जिले से अनेक संस्था से जुड़े उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाज सेवी एवं प्रतिनिधियो को आमंत्रित किया गया था जिसमें कोंडागांव से सुकमन नेताम को नेशनल अवॉर्ड व अंतरराष्ट्रीय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मॉरीशस के राष्ट्रपति कुछ कारण वश कार्यक्रम में नहीं आ पाए जिसके चलते उनके प्रतिनिधि शामिल रहे उन्होंने वीडियो के माध्यम से सभी समाज सेवकों को शुभकामना व बधाई दिए


सुकमन नेताम ग्राम मांझीआठ गांव से है जो कि यूनिसेफ , छत्तीसगढ़ एग्रिकोन और जिला प्रशासन से जुड़ कर युवोदय स्वयं सेवक के रूप में 4 वर्षों से कार्य रहे है, जिसमें उन्होंने ग्रामीण स्तर में जन जागरूक जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, नशा मुक्ति, एनीमिया मुक्त कोंडागांव, मानसिक स्वास्थ् , शासन प्रशासन की योजनाओं को ग्रामीण अंचल तक पहुंचना इसी कड़ी में मानसिक स्वास्थ् और एनीमिया मुक्त कोंडागांव जागरूकता पर यूनिसेफ ने इन कार्यों की डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई है उन्हें साल 2022 में शिक्षा के क्षेत्र में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोंडागांव द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया, है साथ ही रायपुर में आयोजित सोशल मीडिया फॉर गुड कार्यक्रम में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के रूप में छत्तीसगढ़ एलायंस फॉर बिहेवियर चेंज द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र, मूवमेटों से सम्मानित किया गया है साथ ही युवोदय कार्यक्रम में अच्छे कार्य करने हेतु सक्रिय स्वयं सेवक के रूप में जिला प्रशासन द्वारा 2023 में गणतंत्र दिवस समारोह पर प्रशंसा प्रमाण पत्र से भी सम्मानित हुए है , उन्होंने कहा है कि एक ग्रामीण अंचल से गरीब परिवार से है आज छोटे से सेवा भाव करते हुए आज देश के दिल्ली जैसे जगह पर सम्मानित होना मेरे लिए गर्व का पल है ,


इंग्लैंड के राष्ट्रपति हेनरी आर ने भारत के सभी समाज सेवकों को शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए उनके प्रतिनिधियों के द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रशंसा प्रमाण पत्र और मूवमेटों प्रदान किया ।
मेरे इस सफर में यूनिसेफ, छत्तीसगढ़ एग्रिकॉन जिला प्रशासन का विशेष सहयोग प्राप्त होता रहा साथ ही मेरे मार्गदर्शक बड़े भैया प्रकाश बागड़े जी का भी विशेष रूप से सहयोग मिलता रहा है , मेरे से संपर्क आप सभी साथी जो मुझे इस सफलता हेतु शुभकामना संदेश प्रेषित किए उन सभी लोगो का आभारी हूं और धन्यवाद ज्ञापित करता हूं
समाज की सेवा ही, ईश्वर की पूजा है ।। सुकमन नेताम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here