कोंडागांव
प्रार्थी होमप्रकाश निषाद पिता नोहर सिंह निषाद उम्र 25 वर्ष जाति केंवट साकिन बड़ेडोंगर देवद्वार कालोनीं थाना बड़ेडोंगर जिला कोण्डागांव छ०ग० ने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि विगत 05 वर्ष पूर्व से प्रार्थी की मां जानकी बाई निषाद और पिता नोहर सिंह निषाद के बीच लड़ाई झगड़ा हुए थे। जमीन की बात को लेकर प्रार्थी की मां बड़ा लड़का धनेद्र निषाद, युवराज निषाद और छोटी लड़की वेदबती के साथ, प्रार्थी एवं उसके पिताजी के साथ अलग अलग रहते है उनके बीच बात-चीत नही होता है,

कल दिनांक 02.03.2026 को करीबन 01:30 बजे दोपहर प्रार्थी के मां और पिताजी लड़ाई झगड़ा हुए थे इसी बात को लेकर धनेद्र निषाद व युवराज निषाद दोनों मिलकर एक राय होकर जान से मारने की नियत से अपने पिता नोहर सिंह को हाथ, मुक्का, डण्डा एवं फावड़ा से सिर पर मारपीट कर चोंट पहुचायें है कि रिपोर्ट पर थाना बड़ेडोंगर में अपराध क्रमांक 07/2026 थाराः- 109,351 (2), 3 (5) बीएनएस पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया गया है
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज चन्द्र (भा.पु.से) के आदेश पर एडिशनल एसपी श्री कपिल देव चन्द्र के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना बड़ेडोंगर से विशेष टीम बनाकर ग्राम बड़ेडोंगर देवद्वार कालोनी जा कर घेराबनदी कर
गिरफ्तार आरोपीः- 1/धनेद्र कुमार निषाद पिता नोहर सिंह निषाद उम्र 30 वर्ष जाति केवट
2/ युवराज कुमार निषाद पिता नोहर सिंह निषाद उम्र 28 वर्ष जाति केंवट
दोनों साकिनांन बड़ेडोंगर देवद्वार कालोनीं थाना बड़ेडोंगर जिला कोण्डागांव छ०ग०।को पकड़ कर आरोपीयों के कब्जे से फावड़ा व लकड़ी का डण्डा को जप्त किया गया। आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में अहम भूमिका
थाना प्रभारी अमिताभ खाण्डेकर सउनि शिवप्रसाद ठाकुर, प्र0आर0 245 श्रवण मण्डावी आर.394 कमलेश नेताम, आर0 404 किर्तन ठाकुर आर 894 कन्हैया लाल, आर. 890 अभिभव नाग, आर.442 अरविन्द मातलाम का योगदान रहा।



