द छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज से एक प्रशासनिक खबर सामने आई है…
पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चन्द्रा
सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित
48वीं आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में शामिल होने जा रहे हैं।
यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक चलेगा।
इसी दौरान, उनके स्थान पर अतिरिक्त प्रभार के रूप में
त्रिलोक बंसल ने 6 अप्रैल 2026 को
पुलिस अधीक्षक कोंडागांव का कार्यभार संभाल लिया है।
कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद
त्रिलोक बंसल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में
जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों
और अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में जिले की कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि—
अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए
और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
साथ ही महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा
को सबसे ऊपर रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने,
जनता के साथ विश्वास और सहयोग मजबूत करने पर भी जोर दिया।
इसके अलावा हर थाना क्षेत्र में बीट सिस्टम,

जनसंपर्क और नियमित क्षेत्र भ्रमण को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
त्रिलोक बंसल ने साफ कहा कि जिले में
किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर
तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि
वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें
और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
वहीं, कोंडागांव पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि
कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें
और किसी भी सूचना या शिकायत के लिए
नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम से संपर्क करें।



