कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
हरवेल/बासंकोट ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसकोट स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल में तीन दिवसीय बस्तर ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत पुजा अर्चना के साथ मुख्य अतिथि के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया जिसमें यह आयोजन 30 अक्टूबर से शुरू हुआ छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें अधिक से अधिक अवसर

प्रदान करने और बस्तर क्षेत्र की जनता को शासन से संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से बस्तर ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जोन बासंकोट में जोन बांसकोट के तहत ग्राम पंचायत बांसकोट, केरागांव, बालेंगा, हरवेल, धामनपुरी, और मारंगपुरी कुल 6 पंचायत के नवयुवक नवयुवतियों ने इसमें सम्मिलित हुए जिसमें खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, गिल्ली-डंडा, रस्सी खिंच, लंबी दौड़, लंबी कूद जैसी विधाओं में भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा मुख्य अतिथि नारायण नेताम जनपद उपाध्यक्ष बड़ेराजपुर, मैनबती नाग सरपंच बांसकोट, राजकुमारी मरकाम सरपंच केरागांव, महेश नेताम सरपंच हरवेल, सुकमन मरकाम सरपंच बालेंगा, रविशंकर नेताम सरपंच मारंगपुरी, फुलसिह नेताम सरपंच प्रतिनिधि धामनपुरी पूर्व सरपंच रमल नेताम बांसकोट, वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि शीतल नाग , उपसरपंच राजेश साहु, समस्त सचिव जयलाल मरकाम, रैनू मरकाम, तीजू मंडावी, सकरू राम नेताम, एवं 6 संकुल के समन्वयक हीरालाल बघेल संकुल केंद्र बालेंगा, पुरूषोतम नायक संकुल केंद्र हरवेल, रामप्रसाद नेताम संकुल केंद्र धामनपुरी, विशेष पटेल संकुल केंद्र मारंगपुरी, एवं नोडल अधिकारी चैतराम नेताम संकुल केंद्र बांसकोट तथा विभिन्न खेलों के संयोजक निर्णायक लिपिक शाखा और शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे|




