Sunday, March 29, 2026

National

spot_img

जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा, जयलाल नाग को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट

कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल,लगा बधाइयों का तांता।

फरसगांव/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन में कसावट लाने और आगामी रणनीतियों को धार देने के उद्देश्य से कोंडागांव जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी सूची जारी कर दी है। इस नई टीम में अनुभवी और सक्रिय चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। गुरुवार को प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के कार्यकारिणी सूची जारी कर दी है। जिसमें सचिव के पद पर जयलाल नाग की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए जयलाल नाग को बधाई दी है।**जिला सचिव बनाए जाने पर जयलाल नाग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन और समाज की सेवा का बड़ा अवसर है। शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जैसे बड़े लोकतांत्रिक संगठन में जिला सचिव का दायित्व मिलना गर्व की बात है। वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे।**जयलाल नाग ने अपने साथियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार जताते हुए कहा कि संगठन में मिली इस जिम्मेदारी तक पहुंचने में उनके सहयोग और विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और टीमवर्क से संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, जिला अध्यक्ष रवि घोष, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलों देवी नेताम,पूर्व विधायक संतराम नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष विजय लांगड़े, सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक संतराम नेताम ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की है। जयलाल नाग ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को नई मजबूती देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

International

RELATED ARTICLES