कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कलाकार सलीम अंसारी का निधन हो गया है। उनके निधन से कला और सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सलीम अंसारी ने छत्तीसगढ़ सिनेमा में अपनी अदाकारी और कलाकारी से खास पहचान बनाई। सलीम अंसारी ने अपने लंबे और समर्पित अभिनय करियर में सैकड़ों छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम किया। उनके निधन से फिल्म और कला जगत में शोक की लहर है।सलीम अंसारी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और बाद में एल्बम और फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने निर्देशक सतीश जैन निर्देशित फिल्म झन भुलव मां बाप ला में अभिनय किया जिसके बाद उनकी हर फिल्म चाहे वह छत्तीसगढ़ी हो या भोजपुरी दर्शकों द्वारा सराही गई। उनकी सहज अभिनय शैली हास्य से भरे संवाद और विनम्र व्यक्तित्व ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया।छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार और अभिनेता सलीम अंसारी के निधन की खबर से पूरे छॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। सलीम अंसारी ने अपने अभिनय से छत्तीसगढ़ी फिल्मों में एक खास पहचान बनाई थी और कई यादगार किरदारों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।उनके निधन की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर कलाकारों और प्रशंसकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कई कलाकारों ने उन्हें छॉलीवुड की आत्मा और एक प्रेरणादायक कलाकार बताया है।फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि सलीम अंसारी का जाना छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।



