Monday, April 6, 2026

National

spot_img

ग्राम सोनाबेड़ा में आस्था और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ भंडारीन मावली देव मेला

कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट

माकड़ी/रांधना ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड माकड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनाबेड़ा में रविवार को आस्था और श्रद्धा के साथ भंडारीन मावली देव मेला का आयोजन धुमधाम के साथ मनाया गया जिसमें इस पारंपरिक मेले में आसपास के लगभग दस ग्रामों के देवी-देवताओं की पावन उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।मेले के दौरान ग्रामवासियों एवं

श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत करते हुए उनकी अगवानी की। पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ देवताओं की पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरे गांव में आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा।मेला परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मेले में

Oplus_16908288

लगे विभिन्न दुकानों से दैनिक उपयोग की वस्तुएं, खिलौने तथा अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। बच्चों और युवाओं में मेले को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। रात्रिकालीन स्वरांजली सिहावा नगरी की प्रस्तुति दी गई ग्रामीणों के सहयोग और सामूहिक प्रयास से आयोजित इस मेले ने क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था को जीवंत करने का कार्य किया। इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे भंडारीन मावली मेला मुख्यातिथि मनीषा सुरेश मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत ढोंडरा जिला पंचायत सदस्य भगवती महेश नेताम, जनपद सदस्य हेमलता घडवा , सोनाबेड़ा सरपंच दीना मनोज नेताम , अमलसाय मंडावी बैशराम बजनाथ सोनाधर सत्यप्रकाश महेश विष्णु गायता पटेल, माता पुजारी, कोटवार पंच और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे|

International

RELATED ARTICLES