Saturday, February 14, 2026

National

spot_img

ग्राम लिहागांव में मनाया गया सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती

कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट

हरवेल/ विश्रामपुरी~ केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लिहागांव में कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति पूर्व विधायक संतराम नेताम ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके किया। उनकी उपस्थिति में स्वाजातीय बंधुओं ने आरती पूजन व माल्यार्पण करके याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संतराम नेताम ने कहा कि सहस्त्रबाहु अर्जुन की जीवनी अन्याय से लड़ने की सीख देती है। समाज के लोगों ने सहस्त्रबाहु अर्जुन के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समाज की एकता ही उसकी ताकत होती है।

भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती के उपलक्ष्‌य पर उन्होंने समाज जनों को बधाई देते हुए समाज को संगठित होकर और आगे बढ़ने का आह्‌वान किया। सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर हम सभी को एकत्रित होने का अवसर मिलता है। इस तरह के आयोजनों से आपस में सहभागिता बढ़ती है। समाज जन एक दूसरे की सहायता करें और समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। सहस्त्रबाहु जयंती के सामूहिक आयोजन बहुत ही अच्छा आयोजन है। ऐसे कार्यक्रमों से आपस में प्रेम व्यवहार बढ़ता है। समाज की एकता के लिए संगठित होना बहुत आवश्यक है, क्योंकि संगठन में ही ताकत होती है। कोंडागांव जिले में कलार समाज की बहुलता है। संगठन के सहारे बड़े से बड़े कार्य को अंजाम दिया जा सकता है।भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के बताए मार्ग पर चलने का आहवान:संतराम नेताम ने आगे कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जीवन चरित्र पूरे मानव जाति के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए एकजुटता अनिवार्य है। सहस्त्रबाहु का मूल नाम कार्तवीर्य अर्जुन था। वे बड़े प्रतापी और शूरवीर थे। उन्होंने अपने गुरु दत्तात्रेय को प्रसन्ना करके वरदान के रूप में उनसे हजार भुजाएं प्राप्त की थीं। इस कारण ही कार्तवीर्य अर्जुन सहस्त्रबाहु के नाम से विख्यात हुए। भगवान सहस्त्रबाहु ने जो सीख दी है उसका पालन हम सभी को करना चाहिए। जिसमें मुख्य रूप से बुधमन नेताम(जनपद अध्यक्ष),हिरा नेताम (सरपंच), लक्ष्मण पाण्डे (अध्यक्ष कलार समाज) राधेलाल बघेल, सनक सिन्हा, छगेन्द्र सिन्हा और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे|

International

RELATED ARTICLES