कोंडागांव
फरसगांव। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के 25 वर्षों के गौरवशाली सफर को समर्पित ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025’ का भव्य आयोजन 14 अक्टूबर को फरसगांव ब्लॉक के ग्राम मांझीआठगांव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीलकंठ टेकाम उपस्थित रहे।विधायक ने अपने संबोधन में प्रदेश की प्रगति और जनसहभागिता को सराहा।
उन्होंने कहा, “यह महोत्सव केवल सरकार की उपलब्धियों का नहीं, बल्कि हर नागरिक की मेहनत और भागीदारी का उत्सव है। हमारी सरकार प्रदेश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने क्षेत्रीय विकास के लिए आगामी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पारंपरिक लोक संस्कृति, गीत-संगीत और छत्तीसगढ़ी कला ने महोत्सव को और भव्य बनाया। ग्रामीणों ने उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, जो राज्य के प्रति उनकी गहरी भावना और गर्व को दर्शाता है।इस रजत महोत्सव ने फरसगांव ब्लॉक के मांझीआठगांव में विकास और जनभागीदारी के जज्बे को नई दिशा दी। यह आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक बना, बल्कि आने वाले समय में समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की प्रेरणा भी बना।




