ग्राम पाटला में 21 अक्टूबर को शहीद दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें गाँव के वीर पुत्र शहीद रामप्रसाद नेताम को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी एवं आसपास के क्षेत्रों से आए क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लिया और शहीद के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

शहीद के भाई शिव प्रसाद नेताम ने बताया कि रामप्रसाद नेताम कुछ वर्ष पूर्व मर्दापाल क्षेत्र में हुई नक्सली मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए थे। ग्रामवासी हर वर्ष 21 अक्टूबर को शहीद दिवस के रूप में उनका स्मरण करते हैं। शहीद के परिवारजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा और ग्रामीणों ने शहीद के त्याग व बलिदान को प्रेरणास्रोत बताया।



