कोंडागांव
जिला के ग्राम पाटला गांव में एक किसान का बेटा अग्निवीर सैनिक बनकर घर लौटा। उसकी वापसी पर ग्रामीणों ने बजा , फूल माला और तिरंगे के साथ भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने अग्निवीर जवान को अपने कंधों पर उठा लिया।
घर पहुंचने पर सैनिक ने अपने माता-पिता को सलामी दी, जिससे उसके पिता भावुक हो गए। गांव की महिलाओं और बच्चों ने बाजे पर नृत्य किया, जबकि ग्रामीणों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। सैनिक ने लगभग एक किलोमीटर सड़क पैदल चलकर अपने घर तक का सफर तय किया।

इस दौरान उसका स्वागत करने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव पहुंचते ही सैनिक ने शीतला माता मंदिर में दर्शन कर शीतला माता से आशीर्वाद लिया। सुनील कुमार कोर्राम , जो 22 मार्च 2025 में इंटर पास करने के बाद अग्निवीर सैनिक के लिए चयनित हुए थे, सात महीने की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे हैं।
ग्राम पाटला जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर फरसगांव तहसील क्षेत्र में स्थित है। यहां के 45 वर्षीय कार्तिक कोर्राम खेती किसानी कर अपने दो बेटों और तीन बेटी को पढ़ा रहे हैं। उनके बड़े बेटे सुनील कुमार कोर्राम की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार और गांव गर्व महसूस कर रहा है।

मंगलवार को सुनील कुमार कोर्राम के घर लौटने पर पिता कार्तिक कोर्राम वा माताजी आशो कोर्राम एक बार फिर भावुक हो गए। परिवार और दोस्तों ने उसे केक काटकर खिलाई और सभी ने मिलकर खुशी में नृत्य किया। इस दौरान ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे।




