कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
हरवेल/विश्रामपुरी ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ब्लाक मुख्यालय ग्राम पंचायत विश्रामपुरी अ में सरपंच संघ अध्यक्ष हीरालाल नेताम की अध्यक्षता में 1 दिसम्बर को सर्व सरपंच एवं सचिवों का संयुक्त बैठक आहुत किया गया ।

बैठक में सरपंच एवं सचिवों की संघ को मजबूत करने की बात किया गया।ग्राम पंचायतों में सरपंचों का कार्यकाल 1 वर्ष होने को है लेकिन आज तक पंचायत में 15 वे वित्त का अंतिम राशि नहीं आया है जिसके कारण सरपंच एवं सचिव नाराजगी जाहिर किए शासन प्रशासन को अवगत कराने की बात हुई और सचिवों को ग्राम पंचायत कार्य के अलावा कई गैर प्रशासकीय कार्य में ड्यूटी लगाई जाती है जिसके कारण सचिव मानसिक रूप से प्रताड़ित है इसके लिये भी नाराजगी जताए। बैठक में मुख्य रूप से सरपंच संघ के पदाधिकारी उपाध्यक्ष प्रभुलाल नेताम उपाध्यक्ष राजकुमारी मरकाम सरपंच संघ सचिव महेश नेताम एवं सचिव संघ अध्यक्ष सुखलाल नेताम उपाध्यक्ष रेनू मरकाम ,सकरू नेताम , चंपा साहू एवं समस्त सरपंच एवं सचिवों की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।



