कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
हरवेल/बड़ेराजपुर ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर में स्थित उच्च प्राथमिक शाला में बुधवार 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वीर नारायण सिंह के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत रामपुर के सरपंच तनेश्वर नेताम ने की। कार्यक्रम में प्रधानपाठक अंकुन्ती उईके, शिक्षक राजकुमार सुरेन्द्र, चपरासी सखराम कश्यप, युवा संगठन के सदस्यों अखिलेश कुंजाम, बुधसन नेताम, कविलाश नेताम, लेखशेखर नाग, परमेश सलाम, लगनू नेताम और हरिचन्द्र नेताम सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड और एथलेटिक सामग्री सहित विभिन्न खेल सामग्री वितरित की गई। सरपंच तनेश्वर नेताम ने कहा कि खेल छात्रों में नेतृत्व,में अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं। विद्यालय और युवा संगठन की यह पहल बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानपाठक अंकुन्ती उसके ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है और इस प्रकार की सामग्री मिलने से विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखरेगी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और बच्चों ने खेल सामग्री पाकर उत्साह व्यक्त किया।



