कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
हरवेल/माकड़ी~ कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत उदेंगा में युवा संगठन के तत्वाधान में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का शुरू हुआ। यह क्रिकेट प्रतियोगिता 16 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक चलेगा। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद सदस्य अनिता मरकाम के मुख्य अतिथि व उदेंगा सरपंच सोनाराम शोरी के अध्यक्षता में किया गया।जिसमे प्रथम पुरस्कार 12001 रूपया एवं ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 6001 रूपया एवं ट्रॉफी रखा गया है। प्रवेश शुल्क 801 रुपए है। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल शोरी, उपाध्यक्ष अंतुराम जैन, सचिव दिपेंद्र शोरी,

कोषाध्यक्ष दिलीप मरकाम हैं। उद्धघाटन मैच ग्राम पंचायत उदेंगा और ग्राम पंचायत बालोण्ड की बीच हुआ जिसमें उदेंगा के कप्तान टॉस जीत फील्ड करने का फैसला किया बालोण्ड 6 ओवर में 90 रन बनायी जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम निर्धारित 6 ओवर में 76 रन बनाई और 14 रनों से हरा गई, मंच संचालक व उद्धघाटन मैच का कॉमेंट्री अनंत जैन के द्वारा किया गया,इस दौरान ग्राम पटेल-चमराम शोरी, माता पुजारी-शोभा राम शोरी, गांयता-मंगलराम शोरी, पूर्व जनपद सदस्य-वाडेराम शोरी, वार्ड पंच-नवलुराम शोरी, हेश्वरी शोरी, सुमित्रा शोरी, पंचप्रतिनिधि-हिरासिंह जैन, शालिक शोरी, राजमन शोरी, मनोज जैन, गुडु शोरी, नरसिंह जैन, श्यामलाल शोरी, घुड़ाऊ जैन, भुनेश्वर पाण्डे, मुकेश शोरी, देवनाथ सूर्यवंशी, सुकमन नाग, लखन शोरी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।




