कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
हरवेल/माकड़ी ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड माकड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत रांधना के आश्रित ग्राम कुमगांव में तीन दिवसीय जोन स्तरीय, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 9 दिसम्बर से शुरू होकर 11 दिसम्बर को सफलता पूर्वक समापन हुआ मुख्यअतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य भगवती महेश नेताम , विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य विधा नरेंद्र नेताम

, हेमलता घड़वा मरकाम, पन्ना लाल नेताम, क्रिड़ा स्थल में उपस्थित होकर के सभी बाल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया सम्पूर्ण खेल प्रतियोगिता संकुल प्राचार्य संतराम कवाची, एवं एल.एन.शोरी के संरक्षण में सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया| इस त्रिदिवसीय

प्रतियोगिता में जैसे रिले रेस, दौड़, बोरा दौड़, कबड्ड़ी, खो-खो, वालीबॉल, रंगोली, ऊंची कूद, लंबी कूद, जलेबी दौड़ जैसे कई मजेदार खेल का आयोजन किया गया खेल समापन पश्चात सभी विजेता खिलाड़ियों को अवार्ड सम्मान एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया जोन बरकई के समस्त शिक्षक शिक्षिका साथियों ने

शानदार सफलतापूर्वक खेल आयोजन में योगदान प्रदान किया सम्पूर्ण खेल ग्राम कुमगांव ग्राम पंचायत रांधना के तत्वावधान में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता मानसिंह मरकाम एवं उपाध्यक्ष घासूराम नेताम के द्वारा किया गया था इस जोन स्तरीय खेल में 3 संकुल सेकुल 16 प्राथमिक शाला एवं 6 माध्यमिक शाला मिलाकर 24 स्कूल शामिल हुए वहीं इस सम्पूर्ण प्रतियोगिता में ओवरऑल संकुल भीरागांव विजेता रहा




