कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
बड़ेराजपुर ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों फलो के राजा आम के पेड़ों पर बौर (फूल) जगह जगह पर खिलते हुए देखा जा सकता है इसी तरह हरवेल, बालेंगा, पातरीपारा, पीढ़ापाल, कुल्दाडिही, तराईबेड़ा, किबड़ा, पिटिसपाल, गम्हरी तितरवंड, बड़बत्तर, डिहीपारा, राहटीपारा, केरागांव, धामनपुरी में भी ऐसा ही खुबसूरत नजारा देखने को मिल सकता है हरवेल निवासी सहादेव नेताम ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि इन दिनों जैसे ही बसंत का मौसम शुरू हो गया आम के पेड़ों पर फूल खिलते हुए देखा जा रहा है इस बार अच्छी तरह से आम लगने की आशा है और जगह जगह पर पलाश के फूलों भी देखने को मिल सकता है अंचल में इन दिनों आम के पेड़ों पर बौर (फूल) खिलने से घर-आंगन और बगीचों में बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। इसे फलो का राजा आम भी कहते हैं पीले-सुनहरे रंग के फूलों से लदे आम के पेड़ न सिर्फ वातावरण को महक रहे हैं, बल्कि किसानों और बागवानों के लिए अच्छी पैदावार की उम्मीद भी जगा रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में कई घरों के आंगन और खेत-खलिहानों में लगे आम के पेड़ों पर भरपूर बौर आने से इस वर्ष अच्छी फसल की संभावना जताई जा रही है। मौसम अनुकूल रहने पर बौर से फल बनने की प्रक्रिया मजबूत होगी, जिससे आने वाले महीनों में आम की पैदावार बेहतर रह सकती है।किसानों का कहना है कि यदि समय पर हल्की बारिश और तापमान संतुलित रहा तो आम की गुणवत्ता अच्छी रहेगी और बाजार में दाम भी बेहतर मिल सकते हैं। इससे स्थानीय किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।



