कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
विश्रामपुरी/गोविंदपुर ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत कोसमी के आश्रित ग्राम गोविंदपुर में पंचायत स्तरीय सिक्सटीन बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च को आयोजन समिति लंकेश इलेवन क्रिकेट टीम के द्वारा किया गया थाऔर इसका रंगारंग समापन 29 मार्च दिन रविवार को लाल बाग मैदान में किया गया जिसमें फाइनल मुकाबला जबरदस्त तरीके से शुरू हुआ जिसमें मैदान में भुतपुर्व सरपंच चैतराम मरकाम ने टास उछालकर किया फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें पिटिसपाल और करमरी की टीम आमने-

सामने थीं।फाइनल मैच में पिटिसपाल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 2 विकेट खोकर गणेश और बिरेश के ओपनिंग जोड़ी ने 98 रन बनाए और करमरी टीम को 99 रनों का लक्ष्य दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी करमरी टीम निर्धारित 6 ओवर में केवल 63 रन ही बना सकी और 3 विकेट गंवा बैठी। इस तरह पिटिसपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। गणेश अपनी टीम के लिए 39 रन एक विकेट और हैट्रिक छक्के लगाने पर 500 रू और मेन आफ द मैच चुना गया दोनों छोर से चौकों और छक्कों की बरसात देखने को

मिली इसी तरह इस क्रिकेट मैच में कुल 60 टीमों ने भाग लिया विजेता टीम पिटिसपाल को प्रथम पुरस्कार 15 हजार रू एवं चमचमाती ट्राफी भुतपुर्व सरपंच चैतराम मरकाम के द्वारा दिया गया और उप विजेता टीम को 7 हजार रुपए एवं चमचमाती ट्राफी उपसरपंच कोसमी हीरालाल यादव के द्वारा दिया गया भुतपुर्व सरपंच चैतराम मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों में होना चाहिए और युवाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किए सभी को बहुत बहुत बधाई और इसी तरह महिला ओपन क्रिकेट मैच में कुल चार टीमें आमने सामने रही जिसमें कांकेर टीम ने टॉस जीतकर पहले

गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और अर्जुनी टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।अर्जुनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 65 रन बनाए और कांकेर के सामने 66 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांकेर टीम ने भी संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर केवल 51 रन ही बना सकी।इस तरह अर्जुनी टीम ने 14 रनों से शानदार जीत दर्ज की।इस मौके पर विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार तुलसी मरकाम पुजारी के करकमलों से प्रदान किया गया, जबकि द्वितीय पुरस्कार रामचंद नेताम जी के हाथों से दिया गया।मैच में खिलाड़ियों का प्रदर्शन और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा।प्रतियोगिता के समापन अवसर भूतपूर्व सरपंच चैतराम मरकाम ग्राम पंचायत कोसमी उपसरपंच हीरालाल यादव पुजारी तुलसी मरकाम, कौशल मरकाम गायता, जयराम मरकाम पटेल और आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कोर्राम, उपाध्यक्ष राकेश वट्टी, सचिव लोकेश कोर्राम, सहसचिव योगेश मरकाम एवं पूरी टीम के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।



