कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
हरवेल/माकड़ी ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड माकड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत बागबेड़ा के आश्रित ग्राम खुड़ी में पंचायत स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 22 दिसम्बर को हुआ जिसका उद्घाटन समारोह में क्रिकेट समिति और ग्राम के सरपंच द्वारा पुजा अर्चना के साथ किया गया जिसमें उद्घाटन मैच में गम्हरी और सण्डसा के मध्य खेला गया जिसमें गम्हरी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 45 रन बना सकी और लक्ष्य का पीछा करते हुए सण्डसा की टीम 47 रन बनाकर 2 विकेट से आसानी से जीत गई और जिसमें समितियों के द्वारा एंट्री फीस 800 रु और प्रथम विजेता 15000 रु एवं ट्राफी, द्वितीय विजेता

7000रु एवं ट्राफी दिया जाएगा उपसरपंच के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन में जरूरी है और इसी तरह ग्रामीणों के द्वारा खिलाड़ियों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा रहा है आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अतिथि उपसरपंच श्री कुंवर सिंह नेताम वार्ड पंच देवलाल मरकाम प्रेमलाल कुंजाम धनीराम मण्डावी चरणसिंह मण्डावी ,पुजारी मोतीराम मरकाम, और क्रिकेट समिति के अध्यक्ष प्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष घसिया शोरी, सचिव मेंघनाथ कोषाध्यक्ष लोकेश एवं क्रिकेट समिति के सदस्य और ग्रामवासी मौजूद रहे



