कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
केशकाल/खुटपदर~ विधानसभा केशकाल अंतर्गत विकास खंड केशकाल के ग्राम पंचायत खुटपदर में ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन किया गया। समापन के शुभ अवसर पर कोंडागांव जिला पंचयात के उपाध्यक्ष श्री हिरासिंह नेताम बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां उनका मांदरी नृत्य ,बाजें गांजे के साथ आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिरासिंह नेताम के द्वारा फाइनल खेल का सिक्का

उछलकर निर्णायक कबड्डी मैच का शुभारंभ करवाया। इस मौके पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है तथा हारे हुए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत व लगन के साथ अभ्यास करने का संदेश दिया है। साथ ही विजेता खिलाड़ियों पुरूस्कार वितरण कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। विजेता खिलाड़ियों के साथ शिक्षक,शिक्षिकाए झुमते ठुमकते नजर आए। विभिन्न संकुलो में से आए हुए बच्चों से

मिलाकर उन सभी बच्चों से बात चित किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित हिरासिंह नेताम ने खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं का भी विकास अत्यंत आवश्यक है। जोन स्तर पर इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों व विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा का निखार होता है। उन्होंने प्रतिभावान खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए कहा कि, हमें ऐसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। समापन अवसर पर उपाध्यक्ष ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद भी पढ़ाई का एक हिस्सा है, कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने खेल के नाम पर अपना नाम रोशन किया है, खेल ही हमें अनुशासन सिखाता है, पूरे क्षेत्र में इन दिनों खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है, जो बच्चे जीते हैं उन्हें मेरी ओर से शुभकामनाएं, जो हारे हैं उन्हें निराश नहीं होना है, इन्हीं शब्दों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।




