Wednesday, February 25, 2026

National

spot_img

*कोमल वीडियो व* *नुक्कड़ नाटक से बच्चों को मिला बाल सुरक्षा का संदेश*

कोंडागांव

विकासखंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार आज ग्राम दीगानार के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में बाल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, यूनिसेफ एवं एग्रिकोन के संयुक्त सहयोग से तथा युवोदय कोंडनार के स्वयंसेवकों द्वारा संचालित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों, पालकों एवं शाला प्रबंधन समिति (SMC) सदस्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से “कोमल” वीडियो दिखाया गया। इसके पश्चात गुड टच एवं बैड टच, बच्चों के अधिकार एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बच्चों को समझाया गया कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी, डर, शोषण या असुरक्षा महसूस हो तो वे चुप न रहें, बल्कि तुरंत अपने विश्वासपात्र व्यक्ति जैसे शिक्षक, माता-पिता, घर के बड़े सदस्य या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।साथ ही विद्यालय में पॉक्सो बॉक्स (POCSO Box) बनाने एवं उसके उपयोग की जानकारी दी गई, ताकि बच्चे अपनी शिकायत सुरक्षित रूप से साझा कर सकें।

कार्यक्रम में युवोदय स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर

“रोज स्कूल आना – मेरी पढ़ाई मेरा अधिकार”, बाल श्रम उन्मूलन, बाल सुरक्षा एवं आत्मविश्वास जैसे विषयों पर संदेश दिया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवक राजकुमारी, इंदु, दीपिका, आसमती, चांदनी, रीना,एवं धनेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, ग्रामीणजन एवं बच्चे भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।यह कार्यक्रम बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।

International

RELATED ARTICLES