कोंडागांव / फरसगांव
केशकाल विधानसभा क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग से यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मा.नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से केशकाल सिटी के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क के सुधार कार्य के लिए 8 करोड़ 19 लाख 67 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है, जिसका टेंडर भी लग चुका है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए, श्री हलाल राम मरकाम उपसरपंच ग्राम पंचायत चिचाड़ी एवं भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी, वा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री फरसगांव और क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता ने विधायक जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। युवा मोर्चा मंडल महामंत्री श्री हलाल राम मरकाम ने कहा कि विधायक नीलकंठ टेकाम का जनसेवा के प्रति समर्पण किसी से छिपा नहीं है।उन्होंने याद दिलाया कि जब टेकाम कोंडागांव के कलेक्टर थे, तब भी उन्होंने केशकाल के दुर्गम क्षेत्रों में पुल-पुलिया और लिंगो पथ जैसी सड़कों का निर्माण करवाकर गांवों को जोड़ा था। उनके निरंतर प्रयासों और जनसेवा के जज्बे ने आज पूरे क्षेत्र को विकास की नई दिशा दी है। यह भी बताया गया कि इससे पहले विश्रामपुरी-केशकाल चौक से सलना मार्ग को मजबूत करने और भारतमाला एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए भी 40 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका टेंडर भी लग चुका है। इन दोनों परियोजनाओं से क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी। केशकाल घाट की सड़क को बस्तर की लाइफ लाइन कहा जाता है, जो व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए बस्तर के हर गांव और शहर को जोड़ती है। युवा मोर्चा मंडल महामंत्री श्री हलाल राम मरकाम ने कहा कि हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे का नारा सही साबित हो रहा है, और इस नेक कार्य से जनता में खुशी की लहर है।



