कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
हरवेल/केशकाल ~ कोंडागांव जिले के ब्लाक मुख्यालय केशकाल में 11 नवम्बर 2025 को श्रीमती नूपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने केशकाल क्षेत्र में वाहनों की जांच की, जिसमें एक

वाहन में नियम विरुद्ध 65 बोरी धान परिवहन करते पाया गया। जिसे जांच के बाद मंडी अधिनियम के अंतर्गत कुल 65 बोरी धान को जप्त की गई। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धान के अवैध परिवहन, भंडारण और विक्रय पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे अपना पंजीकृत धान निर्धारित उपार्जन केंद्रों में ही बेचें।



