कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
कोंडागांव/फरसगांव ~
कोंडागांव जिले के विकासखण्ड फरसगांव नगर आगमन होने पर 23 सितम्बर को अनुसूचित जनजाति मौर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मा. सत्यनारायण सिंह और उनके साथ मौजूद रहे विकास मरकाम (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड) और मा. नंदलाल मुड़ामी (प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष)का फरसगांव नगर आगमन पर उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा मंदार नृत्य के साथ जोशिला स्वागत किया गया।

जिसमें प्रमुख लोगों का आगमन विश्राम भवन फरसगांव में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और आने वाले दिनों के लिए रणनीति बनाई गई है और संगठन को मजबूत करने जोर दिया गया मुलाकात के दौरान मौजूद रहे शिव प्रसाद नेताम मण्डल अध्यक्ष अजजा मोर्चा भाजपा फरसगांव समस्त मंडल अध्यक्ष, सहित युवा मोर्चा महिला मोर्चा जनपद अध्यक्ष,सदस्य,सरपंच, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य,नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद व समस्त कार्यकर्तागण मौजूद रहे|
