Friday, February 13, 2026

National

spot_img

बड़ेराजपुर क्षेत्र में धान कटाई जोरों पर, सुबह से शाम तक खेतों में नजर आ रहे हैं किसान

कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट

हरवेल/फरसगांव ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में धान कटाई जोर शोर के साथ शुरू हो गई है किसान सुबह से ही खेतों में काम करने में व्यस्त रहते हैं इसी तरह हरवेल डिहीपारा तराईबेड़ा,बालेंगा किबड़ा धामनपुरी तितरवंड पिटीसपाल पीढ़ापाल गम्हरी सोनपुर खजरावंड लिहागांव मैं भी धान कटाई करते हुए देखा जा सकता है पातरीपारा में भी एक सुंदर दृश्य रविवार को देखने को मिला जो खेतों में किसान धान कटाई करते हुए देखा गया अंचल में धान कटाई का काम जोर पकड़ने लगा है। अब देर देर से पकने वाली धान की कटाई भी शुरू हो गई है। किसान सुबह से शाम तक खेतों में नजर आने लगे हैं। दिपावली के एक सप्ताह के बाद धान कटाई शुरू हो जाता है

किसान खेतों और खलिहानों में नई फसल तैयार करने में जुटे हैं। कटाई के साथ ही मजदूरों को भी काम मिल गया है। इससे ग्रामीण इलाकों में फिर से रौनक लौट आई है। किसानों का कहना है कि मोटी किस्म की धान लगभग तैयार हो चुकी है और जल्द ही बाजार में दिखने लगेगी। हालांकि, दीपावली के बाद हुई हल्की बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है। इससे कटाई में कुछ दिन की देरी हो सकती है। धान की उपज के लिए किसानों को एक सप्ताह या इससे अधिक इंतजार करना पड़ सकता है। किसान खेतों में कृषि यंत्रों की मदद से पंख लगाकर धान की सफाई में जुटे हैं। अनुमान है कि आने वाले दिनों में बाजारों में नई धान की आमद से फिर रौनक बढ़ेगी।

International

RELATED ARTICLES