कोंडागांव
केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोरगांव क्षेत्र के ऊर्जावान युवा नेता हेमंत नेताम ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

केशकाल विधायक निवास पर क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ टेकाम के समक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र के नेतृत्व में भाजपा का गमछा पहनकर पार्टी में विधिवत प्रवेश किया।
हेमंत नेताम का भाजपा में शामिल होना क्षेत्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। उनके जुड़ने से युवाओं को एक मजबूत और सक्रिय नेतृत्व मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि वे पूर्व में जनपद सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सक्रियता के लिए जाने जाते हैं।




