कोंडागांव
फरसगांव में जिला सरकारी बैंक द्वारा कम राशि दिए जाने से नाराज़ किसानों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान NH-30 लगभग 20 मिनट तक जाम रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।मौके पर फरसगांव पुलिस और एसडीएम पहुंचे और किसानों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

किसानों का कहना था कि वे दूर-दराज के गांवों से बैंक पहुंचते हैं, लेकिन शादी का सीजन होने के बावजूद बैंक से उन्हें केवल 10 हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी दिक्कत हो रही है।किसानों का आरोप है कि जब खाते से 49 हजार रुपये तक निकासी की अनुमति है, तो उन्हें पूरी राशि दी जानी चाहिए।

कम पैसे मिलने से उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं।बाद में फरसगांव थाना प्रभारी ने बैंक मैनेजर से चर्चा की। बातचीत के बाद किसानों को 30 हजार रुपये तक देने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ और जाम खुलवाया गया।किसानों ने इस व्यवस्था को लेकर सरकार के प्रति नाराज़गी भी जताई और जल्द से जल्द उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।




