छत्तीसगढ़
परीक्षा से पहले बोर्ड परीक्षार्थियों में बढ़ते तनाव और दबाव को कम करने के उद्देश्य से युवोदय के स्वयंसेवकों का एक वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सीजी एग्रिकोन के

“हम होंगे कामयाब” मॉड्यूल पर आधारित रहा,
जिसमें परीक्षा-पूर्व तनाव प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई।प्रशिक्षण में यह बताया गया कि स्वयंसेवक हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में जाकर बोर्ड परीक्षार्थियों के साथ चर्चा एवं गतिविधियों के माध्यम से संवाद करेंगे। इन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर होने वाले डर, दबाव और चिंता को कम करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकें।

इस वर्चुअल प्रशिक्षण में कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, बिलासपुर एवं कवर्धा जिलों से लगभग 25 युवोदय स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को यह समझाया गया कि किस प्रकार सरल भाषा, संवाद और गतिविधियों के माध्यम से छात्रों से जुड़कर उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।

यह पहल विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने एवं परीक्षा को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



