कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
माकड़ी/उदेंगा ~ कोण्डागांव जिले के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उदेंगा में 16 दिसम्बर से आयोजित दस दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह 25 दिसम्बर को भाजपा युवा मोर्चा जिलामंत्री श्री अनंत जैन के मुख्य आतिथ्य व ग्राम पंचायत उदेंगा के सरपंच-श्री सोनाराम शोरी के अध्यक्षता में सम्पन हुआ.फाइनल मुकाबले में ग्राम पंचायत हाड़ीगांव की टीम ने ग्राम पंचायत ठेमगांव की टीम को 41 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।आयोजक समिति अध्यक्ष अनिल शोरी, उपाध्यक्ष-

अंतुराम जैन, सचिव-दिपेंद्र शोरी, कोषाध्यक्ष-दिलीप मरकाम ने बताया कि युवा संगठन क्रिकेट समिति और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में माकड़ी ब्लॉक सहित पड़ोसी बड़ेराजपुर ब्लॉक की कुल 24 पंचायत की टीमों ने हिस्सा लिया.विजेता टीम हाड़ीगांव को ट्रॉफी, मेडल और 12,001 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। उपविजेता ठेमगांव की टीम को ट्रॉफी, मेडल और 6001 रुपये की प्रोत्साहन राशि दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अनंत जैन ने स्पर्धा के विजेता व उपविजेता टीम को बधाई देते हुए और भी कठिन मेहनत करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बात कही। उन्होंने अन्य टीमों को भी निराश न होते हुए अधिक मेहनत कर प्रदर्शन को बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। इसमें

खिलाड़ियों को परीक्षा देना होता है, जिसमें एक टीम को हार व दूसरी को जीत मिलती है। आजकल गांव-गांव में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को एक मंच मिलता है और वे बड़ी स्पर्धाओं के लिए तैयार होते हैं। साथ ही फाईनल मैच का आकर्षक कॉमेंट्री खुद अनंत जैन ने खिलाड़ियों,दर्शकों का जोश,उत्साहवर्धन करते हुए बेहत्तरीन ढंग से किया,इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उपसरपंच प्रतिनिधि आसमन नेताम, पटेल-चमराराम शोरी, पुजारी-शोभाराम शोरी, राजमन शोरी, पुरषोतम जैन, शालिक शोरी, इंदल पाण्डे, नवलु शोरी, हिरासिंह जैन, धन्नुराम शोरी, तुलसी नेगी, पीलुराम शोरी, जीवन शोरी, पुरन जैन, संजय मरकाम, पुरन शोरी, छबिलाल जैन, सुकमन नाग व ग्रामीणजन सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी, दर्शकगण उपस्थित रहे।



