कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
बड़ेराजपुर/हरवेल~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल के अटल चौंक में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी जी का 101वीं जयंती 25 दिसम्बर गुरूवार को मनाया गया साथ में स्व अटल बिहारी वाजपेयी के पर चंदन,अगरबत्ती एवं पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया साथ में अटल बिहारी बाजपेयी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया और शपथ भी दिलाई गई। बाजपेयी जी के पूजा अर्चना में मुख्य रूप से शामिल रहे ग्राम पंचायत हरवेल सरपंच महेश नेताम , जनपद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश मरकाम पंच हरिलाल मंडावी गोविंद मंडावी, अघन मंडावी, सुकमन पटेल,रामप्रसाद नेताम, पप्पू मरकाम, सोबी मंडावी , महेश मरकाम, पिलसिंह मरकाम,आदि ग्रामवासियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।




