Friday, February 13, 2026

National

spot_img

ग्राम तोसकापाल कबड्डी के विजेताओं को पूर्व विधायक संतराम नेताम ने किया सम्मानित, कहा- खेल से सद्भावना बढ़ती है, भारतीय खेलों को बढ़ावा जरूरी।

कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट

केशकाल/तोसकापाल : केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम तोसकापाल में युवा शक्ति संघठन व समस्त ग्रामवासी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय डे-नाईट प्रो कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक संतराम नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संतराम नेताम ने कहा कि क्षेत्र में ऐसा कार्यक्रम होते रहना चाहिए, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन होता रहे और खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलता है। लक्ष्य निश्चित हो तो सफलता भी निश्चित है, खेल से सद्भावना बढ़ती है, भारतीय खेलों को बढ़ावा जरूरी है। इस कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि कोंडागांव जिला पंचयात उपाध्यक्ष हिरासिंह नेताम ने कहा कि सर्वप्रथम समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं, इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अहम भूमिका थी और समिति के सदस्यों को यह भी कहना चाहता हूं कि समय-समय पर ऐसे प्रतियोगिता होते रहना चाहिए, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और आने वाली पीढ़ी भी

देखकर कुछ सीखेंगे, जिससे हमारे गांव राज्य देश का नाम रोशन होगा और इस प्रतियोगिता में सालेभाट की टीम ने प्रथम आवाराभाटा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व विधायक व जिला पंचायत उपाध्यक्ष के हाथों से प्रथम पुरस्कार 15000 रुपये द्वितीय पुरस्कार 7500 रुपये तृतीय पुरस्कार 3500 व चतुर्थ पुरस्कार 1500 का पुरस्कार एवं कप प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मरकाम,श्रीमती कौशल्या मरकाम जनपद सदस्य,रामचरण शोरी जिला सदस्य, देवचंद मातलाम पूर्व जि.पं. अध्यक्ष, मुकेश मंडावी, सुमिरन शोरी, प्रवेश मरकाम,गणेश जायसवाल,व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES