कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
फरसगांव/भुमका ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड फरसगांव के ग्राम पंचायत भुमका में विकासखण्ड स्तरीय बाल क्रीड़ा कार्यक्रम के समापन समारोह के शुभ अवसर पर दिनांक 20 दिसम्बर को दिन शनिवार को केशकाल विधानसभा विधायक माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी* *की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन और भी

गौरवमयी बन गया।* *इस अवसर पर विधायक श्री टेकाम जी ने बालक-बालिकाओं की खेल भावना* , *अनुशासन और प्रतिभा की सराहना करते हुए खेल, शिक्षा और संस्कारों को जीवन निर्माण* की *मजबूत आधारशिला बताया तथा शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों की*

*अथक मेहनत की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।* *साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं।* *कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं गायन ने पूरे मंच को उल्लास, ऊर्जा और आनंद से भर दिया।* मासूम प्रस्तुतियों, सुर-ताल की मिठास और बच्चों के आत्मविश्वास ने इस आयोजन

को सबसे आकर्षक और यादगार रूप प्रदान किया।शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति से मंच खचाखच भरा रहा, जो कार्यक्रम के प्रति जनविश्वास और



सहभागिता का सशक्त प्रतीक बना।समापन अवसर पर विधायक श्री टेकाम जी ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को अपने करकमलों से पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।यह सम्मान बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए आत्मविश्वास प्रदान करता रहा।यह आयोजन प्रतिभा के सम्मान, सहभागिता और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम सिद्ध हुआ।



