Saturday, February 14, 2026

National

spot_img

ग्राम पाटला में किसान का बेटा बना अग्निवीर सैनिक:घर वापसी पर भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने जवान को अपने कंधों पर उठाया ।

कोंडागांव

जिला के ग्राम पाटला गांव में एक  किसान का बेटा अग्निवीर सैनिक बनकर घर लौटा। उसकी वापसी पर ग्रामीणों ने बजा , फूल माला और तिरंगे के साथ भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने अग्निवीर जवान को अपने कंधों पर उठा लिया।
घर पहुंचने पर सैनिक ने अपने माता-पिता को सलामी दी, जिससे उसके पिता भावुक हो गए। गांव की महिलाओं और बच्चों ने  बाजे पर नृत्य किया, जबकि ग्रामीणों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। सैनिक ने लगभग एक किलोमीटर सड़क पैदल चलकर अपने घर तक का सफर तय किया।

oplus_132096

इस दौरान उसका स्वागत करने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव पहुंचते ही सैनिक ने शीतला माता मंदिर में दर्शन कर शीतला माता से आशीर्वाद लिया। सुनील कुमार कोर्राम , जो 22 मार्च 2025 में इंटर पास करने के बाद अग्निवीर सैनिक के लिए चयनित हुए थे, सात महीने की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे हैं।
ग्राम पाटला  जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर फरसगांव तहसील क्षेत्र में स्थित है। यहां के 45 वर्षीय कार्तिक कोर्राम खेती किसानी कर अपने दो बेटों और तीन बेटी को पढ़ा रहे हैं। उनके बड़े बेटे सुनील कुमार कोर्राम की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार और गांव गर्व महसूस कर रहा है।

oplus_132096

मंगलवार को सुनील कुमार कोर्राम के घर लौटने पर पिता कार्तिक कोर्राम वा माताजी आशो कोर्राम एक बार फिर भावुक हो गए। परिवार और दोस्तों ने उसे केक काटकर  खिलाई और सभी ने मिलकर खुशी में नृत्य किया। इस दौरान ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे।

oplus_131074

International

RELATED ARTICLES