कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
फरसगांव/चिंगनार ~ कोंडागांव जिले के फरसगाँव विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिंगनार में जोन स्तरीय शारीरिक,बौद्धिक, एवं सांस्कृतिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में कोंडागांव जिला पंचायत के सदस्य माननीय श्री जयलाल नाग जी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। जहाँ उन्होंने बच्चों के खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की, विजेताओं को पुरस्कृत किया और शिक्षा के साथ खेल के महत्व पर जोर दिया, जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। ऐसे आयोजन न सिर्फ खेल भावना बढ़ाते हैं, बल्कि हमारे भविष्य को मजबूत बनाते हैं।


जयलाल नाग ने आगे कहा कि खेलकूद से अनुशासन, भाईचारा, सद्भावना और एकता की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना बनाए रखने और नियमित रूप से खेलकूद में भाग लेने की प्रेरणा दी। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन ब्लॉक स्तर की खेल,संस्कृति और उत्साह का प्रतीक है। तत्पश्चात ओवरआल चैम्पियन माध्यमिक शाला झाकरी के बच्चों कों जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग के द्वारा (ट्रॉफी) पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ललित सलाम,सोमनाथ पोटाई, उमाशंकर देहारी,रामप्रसाद पोयम, तोमेश जैन,योगेश्वर बघेल,प्रताप मरापी,पवन प्रधान,सगारम पद्दा, सरपंच-पंचगण, अन्य जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



