कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
माकड़ी/बालोण्ड ~ कोण्डागांव जिला के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत बालोण्ड संकुल के धरमारपारा में संकुल स्तरीय शालेय शारीरिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरूवात विधि विधान के साथ प्रारम्भ हो गयी। यह संकुल स्तरीय खेल 4 दिसम्बर 2025 से 6 दिसम्बर 2025 तक चलेगी, जिसमें संकुल अंतर्गत दो पंचायत बालोण्ड व बिवला के 04 माध्यमिक शाला एवं 06

प्राथमिक शाला के सैकड़ों बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व खेल मैदान की पूजा अर्चना के पश्चात ग्रामीणों का 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई जिसमें बालोण्ड के मलसाय सोरी प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर बिवला सरपंच लक्ष्मण नेताम रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बालोण्ड सरपंच- शंकुतला मरकाम ने अपने उद्बोधन में बालोण्ड संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व समस्त स्कुल के बच्चों को इस खेल उत्सव के लिए बधाई दी,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के जनपद सदस्य-पन्नालाल नेताम ने अपने उद्बोधन मे समस्त खिलाड़ियों व निर्णायकों को तीन दिवसीय इस शालेय खेल प्रतियोगिता के आयोजन लिए धन्यवाद दिया, तीन दिवसीय इस

खेल उत्सव में कई ऐसे भी खिलाड़ी निकलेंगे जो स्कूल ,गांव, संकुल व ब्लॉक का नाम रौशन करेंगे यही आशा और उम्मीद है। समस्त आगन्तुकों से यह भी अपेक्षा करते हैं की खिलाड़ी भावना का परिचय दें। आप सभी के सहयोग व मार्गदर्शन में तीन दिवसीय आयोजन निश्चित ही एक नई मिशाल बनेगा।विशेष अतिथि कोण्डागांव भाजपा युवा मोर्चा जिलामंत्री-अनंत जैन ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं, आगे उन्होने छात्र-छात्राओं को खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क तथा उनके उज्ज्वल भविष्य में खेलों के महत्व को प्रेरक शब्दों में समझाया उन्होने कहा खेल व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास का आधार हैं।इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य-तीजन्तीन मरकाम, पूर्व सरपंच-मोहन मरकाम, मण्डल मंत्री माकड़ी-पांचिया चौहान, पूर्व सरपंच-मनीराम मरकाम, बिवला सरपंच-लक्ष्मण नेताम, फूलमती मरकाम, जोहरू मरकाम, घड़वा मरकाम, मेंघुराम चौहान, उदयराम बघेल, भिखारी राम, बिजूराम मरकाम, रविता दिवान, कुमारी बघेल, मंतुराम, पूर्व सेल टेक्स अधिकारी-गोपीराम मरकाम, शा.उ.मा.वि.बालोण्ड के प्राचार्य-कमलेश भारती, संकुल समन्वयक-हरिश चौहान सहित संकुल के समस्त शिक्षक व शिक्षिका बालक बालिकाएं दोनो ग्राम पंचायत के वार्ड पंच, वरिष्ठ ग्रामीण जन, महिला-पुरुष एवं युवक-युवती उपस्थित रहे।




