Sunday, February 15, 2026

National

spot_img

ग्राम बेड़मा शिव मंदिर का नव निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कांकेर सांसद शिरकत करने पहुंचे

कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट

हरवेल/बेड़मा – कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेड़मा में नवनिर्मित भव्य शिव मंदिर में मरकाम परिवार ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि भक्ति, कृतज्ञता और प्रकृति के बीच शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक बन गया। मुख्य अनुष्ठान में सुरेखा मरकाम और आशाराम मरकाम ने भगवान शिव की आरती उतारी तथा हवन कुंड में आहुतियां दीं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरा मरकाम परिवार के अलावा ग्रामवासियों के साथ राजनीतिक दलों के कई बड़ी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। शिव मंदिर नव निर्माण और मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को भंडारा और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया।

तीन दिवसीय इस धार्मिक समारोह के दौरान अखंड कीर्तन, यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। इस अवसर पर शितला माता के मंदिर से कलश यात्रा और गाजे के साथ भक्तजनों व ग्रामवासियों ने प्राण प्रतिष्ठा होने वाले सभी देवी देवताओं के साथ नगर का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम में शिवलिंग, मां पार्वती, नंदी, गणेश, बजरंगबली, कार्तिकेय और कीर्तिमुख मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। पंडित अशोक शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ इस तीन दिवसीय अनुष्ठान को संपन्न कराया। शास्त्री जी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत रविवार को कलश यात्रा, शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं वेदी पूजन के साथ ही दूसरे दिन भगवान शिव का अभिषेक और मंडप परिक्रमा और तीसरे एवं अंतिम दिन वेदी पूजन हवन और श्रद्धालुओं के बीच पवित्र प्रसाद का वितरण किया गया।कांकेर सांसद भोजराज नाग हुए शामिल।शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग जी शामिल हुए। उन्होंने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। साथ ही क्षेत्र के अन्य जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इन सभी लोगों ने भस्म आरती में भाग लिया और शिव मंत्रों के बीच गहरी ध्यानमग्न अवस्था में दिखाई दिए। फूलों और स्वर्णिम प्रकाश से सजा मंदिर परिसर वेदमंत्रों, शंखध्वनि और डमरू की गूंज से गुंजायमान हो उठा।क्षेत्र की शांति और शिव भक्ति का यह अनुपम संगम हर उपस्थित व्यक्ति के हृदय में जीवन भर के लिए अंकित हो गया। मरकाम परिवार ने शिव मंदिर की स्थापना कर धन-समृद्धि के शिखर पर पहुंचकर भी भारतीय परंपरा और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की है।

International

RELATED ARTICLES