कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
विश्रामपुरी/हरवेल ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बालेंगा स्थित माध्यमिक शाला बालेंगा में बाल मेला का आयोजन 14 नवंबर को धुमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम के शुरुआत सर्व प्रथम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के छायाचित्र पर संस्था के प्रधान अध्यापक उमाशंकर नाग,संकुल समन्वयक हीरालाल बघेल, शिक्षक सुदरन

मरकाम, नागेंद्र साहु, लच्छु राम वटटी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एव पुजा अर्चना कर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया गया और उनकी याद में बाल दिवस के रूप में धुमधाम के साथ मनाया गया जिसमें स्कुल के छात्र डिकेश कुमार नेताम के द्वारा चाचा नेहरू के किरदार के रूप में बनाया गया और उसी विधार्थी के द्वारा प्राथमिक शाला मां शाला के बच्चों को पेन वितरण किया गया साथ ही विधार्थियों के द्वारा स्कूल परिसर में बाल मेला का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न व्यंजनों जैसे सेवई, भजिया, बड़ा खीर पुड़ी रोटी शकरकंद गन्ना जैसे बाल मेला में क्रय विक्रय किया गया जिसमें बच्चों द्वारा जमकर लुप्त उठाया गया यह कार्यक्रम भारत सरकार के नई शिक्षा निति 2020 के तहत व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजन किया गया और संस्था के भृत्य रसोइया और संस्था के सभी शिक्षक और समस्त विधार्थी उपस्थित रहे




