फरसगांव/विश्रामपुरी~
कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम लिहागांव से ‘जय अपने पारंपरिक वाद्य और लोकनृत्य से सबका दिल जीत लिया है।
ग्राम पंचायत लिहागांव के जय बस्तरीय माटी मान्दरी नृत्य दल ने गुजरात के ऐतिहासिक शहर वडोदरा मे जहाँ इन दिनों पूरे देश की विविधता, रंग और संस्कृति का संगम देखने को मिल रहा है ‘भारत पर्व’ के मंच पर और इसी भव्य आयोजन में,आदिवासी जनजाति मुरिया समुदाय के इन कलाकारों ने अपनी अनोखी पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़े और जीवंत नृत्य शैली के माध्यम सेबस्तर की माटी की सुगंध पूरे भारत में बिखेर दी है।
लगातार 15 दिनों तक चलने वाले भारत पर्व मेंये नृत्य दल छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, एकता और परंपरा का प्रतिनिधित्व कर रहा है —जहाँ हर प्रस्तुति पर दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत कर रहे हैं।वास्तव में, यह गर्व का क्षण है
कोंडागांव और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए क्योंकि लिहागांव के इन कलाकारों ने साबित कर दिया है कि हमारी संस्कृति ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है




