कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
हरवेल/बांसकोट ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसकोट स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में तीन दिवसीय बस्तर ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन बीते 30 अक्टूबर को शुरू हुआ था जिसका समापन 1 नवम्बर को बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास पूर्वक के साथ किया गया सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत पुजा अर्चना के साथ राज्य गीत और राष्टगान के साथ बस्तर ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन समारोह के साथ आयोजन किया गया छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण के

द्वारा बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने और बस्तर क्षेत्र की जनता को शासन से संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से बस्तर ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें ग्राम पंचायत बांसकोट जोन से ग्राम पंचायत बांसकोट, केरागांव, बालेंगा, हरवेल, धामनपुरी, और मारंगपुरी कुल 6 पंचायत के नवयुवक नवयुवतियों ने इसमें सम्मिलित हुए जिसमें

खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, गिल्ली-डंडा, रस्सी खिंच, लंबी दौड़, लंबी कूद व्हालीबॉल, बेडमिंटन जैसी विधाओं में भाग लिया। जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच बासकोट मैनवती नाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी ने शानदार प्रदर्शन किया और आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल जरुरी है आप

सभी को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस और देवउठनी की शुभकामनाएं भी दिया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया सीनियर वर्ग व्यक्तिगत खेल महिला वर्ग 100 मी दौंड़ प्रथम भुनेश्वरी हरवेल, द्वितीय हेमबाई हरवेल, 200 मी दौड़ प्रथम भुवनेश्वरी हरवेल, द्वितीय रमिला धामनपुरी, 400 मी दौड़ प्रथम ललिता हरवेल, द्वितीय सनवारिन हरवेल, लम्बी कुद प्रथम हेमबाई हरवेल, द्वितीय

कमलेश्वरी हरवेल, ऊंची कूद प्रथम सहबती हरवेल, द्वितीय हेमबाई हरवेल, जुनियर वर्ग बालक कबड्डी प्रथम हरवेल, द्वितीय बांसकोट, जुनियर वर्ग व्यक्तिगत खेल बालिका वर्ग तवा फेंक प्रथम धारती हरवेल,द्वितीय भारती हरवेल, भाला फेंक प्रथम धुतिका बालेंगा बालक वर्ग तवा फेंक प्रथम केशनाथ हरवेल, द्वितीय फुलचंद बालेंगा, गोला फेंक प्रथम संतोष कुमार मरकाम बालेंगा भाला फेंक प्रथम रविशंकर बालेंगा, रस्सी खींच प्रथम मारंगपुरी द्वितीय
धामनपुरी, पुरूष वर्ग कबड्डी प्रथम बांसकोट द्वितीय धामनपुरी, पुरूष वर्ग 100 मी दौड़ प्रथम विजय कुमार बालेंगा, द्वितीय अजीत बांसकोट, 200 मी दौड़ प्रथम अजीत बांसकोट द्वितीय अमरसिंह बालेंगा, लम्बी कुद प्रथम अखिलेश बांसकोट, द्वितीय दुसराम मरकाम बालेंगा, सीनियर वर्ग व्यक्तिगत खेल तवा फेंक प्रथम अनुज हरवेल, महिला वर्ग तवा फेंक प्रथम चंद्रिका हरवेल, द्वितीय गंगा हरवेल सीनियर वर्ग सामुहिक खेल महिला वर्ग खो-खो प्रथम हरवेल, द्वितीय बालेंगा, व्हालीबॉल प्रथम मारंगपुरी द्वितीय बालेंगा, बालक वर्ग 100 मी दौड़ प्रथम नरेन्द्र कुमार हरवेल द्वितीय आकाश मारंगपुरी बेडमिंटन प्रथम रूपेश बालेंगा द्वितीय केशव नेताम मारंगपुरी और इसी तरह समापन समारोह में शामिल प्रमुख रूप से मौजूद मुख्य अतिथि सरपंच बासकोट मैनवती नाग सुकमन मरकाम सरपंच बालेंगा, राजकुमारी मरकाम सरपंच केरागांव, महेश नेताम सरपंच हरवेल, रविशंकर नेताम सरपंच मारंगपुरी, फुलसिह नेताम सरपंच प्रतिनिधि धामनपुरी ,वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि शीतल नाग , उपसरपंच राजेश साहु, समस्त सचिव जयलाल मरकाम, रैनू मरकाम, तीजू मंडावी, सकरू राम नेताम, एवं 6 संकुल के

समन्वयक हीरालाल बघेल संकुल केंद्र बालेंगा, पुरूषोतम नायक संकुल केंद्र हरवेल, रामप्रसाद नेताम संकुल केंद्र धामनपुरी, विशेष पटेल संकुल केंद्र मारंगपुरी, अम्पायरिंग में रविशंकर नेताम बालक आश्रम हरवेल,अघनसिंह मंडावी एवं नोडल अधिकारी चैतराम नेताम संकुल केंद्र बांसकोट तथा विभिन्न खेलों के संयोजक निर्णायक लिपिक शाखा और शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे|




