कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
हरवेल/फरसगांव ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बालेंगा से पातरीपारा को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना इन दिनों गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है गुरुवार का दिन साप्ताहिक बाजार होने के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यह मुख्य सड़क
ब्लाक मुख्यालय विश्रामपुरी को जोड़ता है जिससे दो पहिए से लेकर चार पहिया वाहन भी बड़ी परेशानी से गुजरते हुए इस रास्ते पर देखा जा सकता है ग्रामीणों ने बताया कि इसके बारे में आनलाइन आवेदन भी दिया गया पर कुछ नहीं हो सका अधिकारियों की लापरवाही देखने को मिल रही है इस ग्राम को जोड़ने वाले हरवेल, बालेंगा, पातरीपारा, लिहागांव, पारोंड, मैनपुर इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है




