Friday, February 13, 2026

National

spot_img

मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर जुटे हजारों बसपाई

दिनांक 9 अक्टूबर 2025, गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी बस्तर जोन इकाई द्वारा जगदलपुर लाल बाग़ स्थित बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के पास बामसेफ, डीएस-4 और ब.स.पा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब के 19 वें परिनिर्वाण दिवस पर विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के छत्तीसगढ राज्य के प्रदेश प्रभारी लता गेडाम का आगमन हुआ था। सभा को संबोधित करते हुए शेखर गंजीर प्रदेश महासचिव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब की बदौलत पिछड़े वर्गों को उनका थोड़ा-बहुत अधिकार मिल पाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल सोनवंशी ने कहा कि छत्तीसगढ में कांग्रेस और बीजेपी दोनों सरकारों ने पिछड़े वर्गों को छलने का काम किया है। जिस दिन छत्तीसगढ में बसपा की सरकार बन जायेगी उसी दिन पिछड़े वर्गों को आबादी के अनुपात में उनकी भागीदारी दिलाने का काम हमारी सरकार करेगी। कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त पोयाम ने कहा कि बस्तर दशहरा के नाम से करोड़ों का फंड रिलीज होता है, परंतु उसका सारा फायदा बस्तरिया लोगों को मिलने के बजाय बड़े-बड़े सेठ, ठेकेदार और पूंजीपतियों को मिलता है। अमित शाह जी के कार्यक्रम के बीच में ही बीच सड़क में ही एक युवक की सरेआम हत्या से शासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम से बालीवुड के फूहड़ डांस और गीत पर सरकार लाखों-लाख रुपये पानी की तरह बहा देती है और आदिवासी जो दशहरा में अपना सेवा देते हैं, उनको मामूली सा रोजी देकर उनके साथ भारी अन्याय और शोषण होता है। बस्तर ऐसे ही खनिज संपदा से भरपूर धरती है लेकिन कांग्रेस बीजेपी की गलत नीतियों की वजह से यहां के मूल बस्तरिया आज भी लंगोटी में जीवन बिताने को मजबूर हैं। बसपा की सरकार बनने पर प्राकृतिक संसाधनों का एक समान वितरण होगा जिससे अपने लोग भी साधन संपन्न और सक्षम बनेंगे।

जगदलपुर

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश प्रभारी माननीया लता गेडाम जी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने भूखे-प्यासे रहकर, सायकिल चलाकर, मरे हुए इंसान का कोट पहनकर और न जाने कितनी तकलीफ और पीड़ा सहकर समाज को जगाया। उनके ही संघर्षों का परिणाम है कि आज इस कार्यक्रम स्थल पर हजारो की संख्या में गरीब-मजदूर-किसान समाज के लोग अपने-अपने स्वयं के साधन से चलकर आये हैं। अब समय आ गया है कि समाज कांग्रेस और बीजेपी के बहकावे में न आकर मान्यवर कांशीराम साहब के बताये रास्ते पर चलकर माननीया बहनजी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की तरह छत्तीसगढ में भी बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन को ग्रास रूट तक मजबूत बनाने के लिए कमर कस लें और तब तक न रुकें जब तक अपने लक्ष्य को पूरा न कर लें।कार्यक्रम को प्रदेश सचिव रामसहाय कोर्राम जोन इंचार्ज मनोज नाग जी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आयतु मंडावी , डाॅ. समर समद्दार अजय करायत झाड़ूराम शोरी जी, डाॅ. श्रवण साहू जी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में इंजी. धम्मराज बघेल,अमोल बेदरकर, बनाऊ नाग, सुकालू नेताम, धरम सेठिया, सालोमन गांडा, अजय कुड़ियाम, केशव नेताम, नकुल बेसरा, सुकलू चक्रधारी, जेठू प्रधान, रामप्रसाद बौद्ध, सम्पत कश्यप, हलधर बघेल, सन्नू पोयाम, राजू मेहरा, मोतीलाल कश्यप, अनिल बघेल, गोवर्धन कोर्राम, रामधर बघेल, सुखराम नेताम, हेमकुमार नाग, संदीप कश्यप, मासा मड़कामी, सवलम दुलेश, जगन्नाथ नेताम, पंचू नेताम,श्रीमती रामबती मौर्य,श्रीमती किरण देवांगन, श्रीमती अंजनी सोनवंशी, श्रीमती संध्या पोयाम, मल्ली सेठिया, सुनीता महिलांगे, लक्ष्मी कुड़ियाम आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन गुपत नाग और शेखर गंजीर ने किया।

International

RELATED ARTICLES