कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
हरवेल/फरसगांव ~ बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत केरागांव के आश्रित ग्राम पातरीपारा में दीपावली के मौके पर पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत मंगलवार 7 अक्टूबर से हुई। पहला मैच पातरीपारा इलेवन बनाम बैजनपुरी के बीच खेला गया। 6 ओवर के मैच में पहले टॉस जीतकर बैजनपुरी ने पहलेक्षेत्ररक्षण करते हुए पातरीपारा की टीम को 86 रनों पर रोका लक्ष्य का पीछा करते हुए बैजनपुरी ने आसानी से 87 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। जिसमें प्रथम पुरस्कार 25001रू द्वितीय पुरस्कार विजेता 12001 रू और प्रवेश शुल्क 901 रू रखा गया है कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यअतिथि सुकमन नेताम जनपद पंचायत बड़ेराजपुर , नारायण नेताम उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बडेराजपुर , सरपंच केरागांव कुमारी मरकाम इस दौरान रामलाल मरकाम, संतोष नेताम, मंदिराम मरकाम, चिंता सलाम, तुलाराम मरकाम, रामसिंह मरकाम, क्रिकेट समिति के अध्यक्ष परदेसी नेताम, उपाध्यक्ष उमेश मरकाम, सचिव माधव मरकाम, कोषाध्यक्ष जागेश्वर मरकाम,मुकेश कुमार नेताम कमलेश यादव सहित क्रिकेट प्रेमियों सहित ग्रामवासी मौजूद रहे




