Sunday, February 15, 2026

National

spot_img

ग्राम कुल्दाडिही के ग्रामीण मोबाइल नेटवर्क से परेशान

कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट

हरवेल/फरसगांव ~ कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पीढ़ापाल के कुल्डाडिही के ग्रामीण आज भी मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। यह क्षेत्र विगत 15 वर्षों से संचार व्यवस्था की गंभीर समस्या से जूझ रहा है, जहां अब तक कोई मोबाइल टावर स्थापित नहीं किया गया है।गांव के कुल 11 वाडों में रहने वाले किसान, विद्यार्थी, शिक्षक और – आम ग्रामीणों को दैनिक जीवन में – भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर इसका प्रतिकूल असर पड़ – रहा है, क्योंकि डिजिटल शिक्षा के इस – दौर में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की भूमिका अत्यंत आवश्यक हो गई – है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से – अवगत कराया है, लेकिन अब तक – कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। – न तो अधिकारी क्षेत्र का दौरा करते हैं – और न ही कोई योजना धरातल पर उतरती दिख रही है। ग्रामीणों काकहना है कि जब तक प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देंगे, तब तक गांव का समुचित विकास संभव नहीं है। अब जरूरत है कि जिला प्रशासन और संचार विभाग इस दिशा में जल्द पहल करें ताकि ग्रामीणों को उनका अधिकार मिल सके और वे भी डिजिटल युग का लाभ उठा सकें।कुल्डाडिही के ग्रामीण बोधनलाल मरकाम, शोभराय मरकाम, नथिलाल नेताम, सुनहर मरकाम, आयतुराम नेताम, सावंत मंडावी, प्रकाश नेताम का कहना है कि 15 सालों से परेशानी हो रही है और दशकों के बाद से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नेटवर्क की हमेशा परेशानी हो रही है। हमें भी कुछ काम रहता है जिसके लिए बड़बत्तर विश्रामपुरी जाना पड़ता है। ग्राम पंचायत पीढ़ापाल के सरपंच प्रतिनिधि मन्नुराम शोरी का कहना है कि 2023-24 तक ऑनलाइन आवेदन मावा कोंडानार के माध्यम से भी किया गया था और अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। ग्रामवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

International

RELATED ARTICLES